बेगूसराय में स्कार्पियों ने मां बेटी को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मां और पुत्री को कुचल दिया। जिससे मां और बेटी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला और पुत्री की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सिरैया गांव के रहने वाले ललित पंडित उर्फ गोरेलाल की 27 वर्षीय पत्नी आशा देवी एवं पुत्री 7 वर्षीय मौसम कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आशा देवी अपनी पुत्री के साथ टेंपो पर सवार होकर साहेवपुर से बलिया अपने मायके जा रही थी।

वहीं बलिया के पास टैंपू से उतरने के बाद मां और पुत्री सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने मां और पुत्री को कुचल दिया। जिससे मां और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद उस जगह काफी भीड़ लग गई।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। बताया जा रहा है कि मृतक आशा देवी के पति पटना में रहकर मजदूरी का काम करता था। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बन गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article