अपराध नियंत्रण को लेकर 112 की टीम लगातार कर रही है बेहतर कार्य- एसपी बेगूसराय

DNB Bharat

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी बेगूसराय लगातार कर रहे हैं सभी थानों का निरीक्षण, तकनीकी टीम, 112 डायल काइम कंट्रोल को लेकर कर रही है बेहतर कार्य।

डीएनबी भारत डेस्क 

एक तरफ जहां बेगूसराय पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। तो वहीं लोगों की सहायता के लिए भी बेगूसराय की पुलिस बढ़ चढ़कर आगे आ रही है। और यही वजह है कि डायल 112 की गाड़ी एवं इसकी व्यवस्था में बेगूसराय जिला टॉप स्थान पर है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार स्वयं इसका नेतृत्व कर रहे हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा है की डायल 112 की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अभी हाल के दिनों में डायल 112 की रूटीन की समीक्षा भी की गई और अब ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जहां पर डायल 112 की गाड़ी लगाई जाएगी जिससे कि शहरी क्षेत्रों में कॉल मिलते ही 5 मिनट में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 मिनट में लोगों को डायल 112 की टीम के द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय की पुलिस लगातार काम कर रही है और इसी कड़ी में बीती रात पूरे जिले में सभी थाना क्षेत्रों में एवं ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की गई। पुलिस की दबिश की वजह से कुल 172 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 104 लोगों ने पुलिस की दबिश के कारण थानों में जाकर आत्मसमर्पण किया है।

साथ ही साथ बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने आम लोगों से अपील भी किया है कि जहां भी अपराधिक वारदात से संबंधित कोई गतिविधि लोगों को नजर आए तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क कर इसकी जानकारी दें। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि कंट्रोल रूम के द्वारा एवं स्वयं उनके द्वारा लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कोई अपराधी बेल पर या जमानत पर बाहर निकला है और लोगों को धमकी दे रहा है या फिर किसी बात को लेकर दविश बना रहा है तो लोगों के द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस कार्यालय को देनी चाहिए जिससे कि पुलिस समय रहते लोगों की मदद कर सके एवं अपराधियों पर पूरी तरह से लगाम लगा सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article