खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

DNB Bharat

श्री कृष्ण जन्माष्टमी बाल पूजा समिति तारा बरियारपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

डीएनबी भारत डेस्क 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी बाल पूजा समिति तारा बरियारपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ कथा मंडप परिसर से विद्वान पंडितो और आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार व स्वस्ति वाचन के साथ जल भरने के लिए श्रद्धालु भाड़ी संख्या में ग्रामीणों और आयोजन समिति की सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।

खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 2

- Sponsored Ads-

गाजे बाजे व आकर्षक सजा सज्जा झांकी के साथ 251 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा पूजा पंडाल से चल कर बरियारपुर पूर्वी टोल, चकवा, तारा सर्कल, तारा चौक, बरियारपुर पश्चमी हाई स्कूल चौक, बरियारपुर पश्चमी गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट तट पर पहुंचा।

खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा 3

वहां पंडितो द्वारा एक बार पुनः वैदिक मंत्रोंचार के साथ नदी से कलश में जल भर कर कन्याएं वापस यज्ञ मंडप के लिए प्रस्थान की। कलश शोभा यात्रा वहां से बरियारपुर पश्चिमि गांव होते हुए यज्ञ मंडप परिसर पहुंचे। जहां मंत्रोंचार के साथ यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया गया।

कलश शोभा यात्रा में अयोध्या से आई हुई कथा वाचिका शालिनी किशोरी पूजा समिति के अध्यक्ष सिकंदर कुमार शर्मा, सचिन शंभू पंडित, मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, ग्रामीण तेज नारायण महतो, गोपाल कुमार गुप्ता, शंभू कुमार महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल थे।

बताते चले की श्री कृष्ण बाल पूजा समिति तारा बरियारपुर द्वारा सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया गया है। इसी मौके पर भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है। वहीं आयोजन समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक दिन संध्या सात बजे से कथा का शुभ आरंभ किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article