सस्ता खून महंगा पानी’ नाटक में दिखा बेबस का दर्द, दर्शकों ने खूब सराहा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत जयनगर में दुर्गा अवसर पर हर वर्ष होता है नाटक मंचन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत जयनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर नूतन नाट्य कला परिषद, जयनगर की ओर से एक महान क्रांतिकारी नाटक ‘सस्ता खून ,महंगा पानी’ की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि आज के समय में समाजिक व मांसिक विकास के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना सराहनीय कदम है। नाटक का निर्देशन शिक्षक प्रेम शंकर राय ने किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सह समिति अध्यक्ष श्रीराम राय ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस नाटक के प्रमुख कलाकार रोविन कुमार, राजा कुमार, दिलखुश कुमार, दीपू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मंच संचालन रामू कुमार राय (शिक्षक) ने किया। नाटक मंचन सफल कार्य में विनय कुमार राय, सदस्य फुलचंनद्र राय, जवाहर राय, शंकर राय, आनंद कुमार, सुनील ठाकुर राम चन्द्र राय आदि थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article