बेगूसराय में ‘बंदूक वाला डांस’: डीजे की धुन पर खुलेआम हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी हथियार लहराने का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां डीजे के धुन पर पांच युवक डांस कर रहा है जिसमें तीन युवक अपने हाथ में हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहा है।

- Sponsored Ads-

यह अब वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान हो गए हैं। खुलेआम डीजे की धुन पर हथियार डांस करते हुए लहरा रहे हैं।दरअसल, बेगूसराय में पुलिस की रोक के बाद भी हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें तीनो युवक अपने हाथ में देसी पिस्टल लिए हुए नजर आ रहा है। और गानों धुन पर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर पूर्वी वार्ड नंबर 10 की है।

बेगूसराय में 'बंदूक वाला डांस': डीजे की धुन पर खुलेआम हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप 2वहीं दूसरा वीडियो भी तेघड़ा थाना क्षेत्र का गौरा गांव का ही है। जहां चार युवक डीजे पर डांस के दौरान तीन युवक अपने हाथ में हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। आप वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हथियारों की नुमाइश की जा रही है। . हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बेगूसराय में हाल के दिनों में लगातार बदमाशों के द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

बेगूसराय में 'बंदूक वाला डांस': डीजे की धुन पर खुलेआम हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप 3इस मामले में पुलिस का कहना है कि डीजे के धुन पर चार पांच युवकों के द्वारा डांस किया जा रहा हैं और हथियार लहरा रहा है। युवकों की भी पहचान की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article