बेगूसराय सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बसौना मोर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र के बसौना मोर की है। मृतक चालक की पहचान बसोना निवासी राधे पासवान के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि राधे पासवान रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और आज अपना ई रिक्शा लेकर वह निकले थे कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली की राधे पासवान का एक्सीडेंट में मौत हो गई है। तत्पश्चात परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चेरियाबरियारपुर थाना को दी।

सूचना मिलने के बाद चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के अनुसार रोज की भांति आज भी राधे पासवान अपनी रिक्शा लेकर निकले थे और इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article