डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में बदमाशों ने करीब 10 कट्टठा में बने तालाब के पानी जहर डाल दिया। जिसमें तालाब में पाले गए करीब 6.5 टन मछली मर गई. इस संबध में मत्सय पालक रंजीत कुमार ने बताया कि मछली को चारा देने के लिए तालाब में आऐ तो देखा कि तालाब से मछली पानी के उपर उपलाया रहा है।
- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि बदमाशों के द्वारा तालाब में जहर दे दिया है। जिससे मछली की मौत हो गई। उन्होंने बताया की करीब 7.5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वहीं इसकी सूचना बिंद थाना पुलिस को दिया गया जहां तालाब पर पहुंचे बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जायजा लिया।
वहीं इस मामले में मत्सय पालक रंजीत कुमार ने बिंद थाना में एक नामजद एफआईआर किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-