जदयू के वरिष्ठ नेता स्व भासो बाबू उर्फ पहलवान के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता स्व भासो बाबू उर्फ पहलवान जी के पंडारक स्थित आवास पहुँचकर उनके श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व भासो बाबू उर्फ पहलवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व भासो बाबू उर्फ पहलवान जी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद नीरज कुमार, विधायक नीलम देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व भासो बाबू उर्फ पहलवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article