तेघड़ा में दबंगों ने युवक को घर से बुलाकर चाकू गोद कर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के तेघड़ा दनियालपुर चक पहाड़ टोला वार्ड नंबर 20 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला जहां दबंगों ने घर से बुलाकर एक युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना तेघड़ा थानाक्षेत्र के तेघड़ा दनियालपुर चक पहाड़ टोला वार्ड नंबर 20 की है। घायल युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा दनियालपुर चाकपाहार टोला वार्ड नंबर 20 निवासी खखरू महतो का पुत्र शिव कुमार महतो के रूप में की गई है। घायल शिवकुमार महतो ने बताया है कि घर के बगल में रहने वाले गोविंद कुमार के द्वारा मेरे जमीन को जबरन कब्जा कर लिया है।

जब जमीन से हटाने के लिए कहा जाता है तो लगातार गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था। उन्होंने बताया कि मेरे पूर्वजों के द्वारा गोविंद कुमार को अपना जमीन देकर बसाया गया आज वह जमीन से नहीं हट रहा है और जबरन उस जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज किसी तरह घर से बुलाकर ले गया और गोविंद कुमार के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस दौरान घायल की पत्नी ने बताया कि घर से गोविंद कुमार उसके पति को बुलाकर ले गया और चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर जब हम लोग बाहर निकले तो खून से लतपथ होकर नीचे गिर पड़ा देखा गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा तेघड़ा थाना पुलिस दी गई है। वहीं तेघड़ा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article