पश्चिम बंगाल में खड़ी मालगाड़ी से टकराई तेज रफ्तार मालगाड़ी, कई डब्बे उतरे पटरी से

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार की सुबह दो मालगाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी का इंजन भी पलट गया वहीं कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा रेल लाइन को बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है और कितने हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

- Sponsored Ads-

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इस दौरान पीछे से बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी आ गई और ट्रेन से टकरा गई। मालगाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article