नालंदा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, एक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के पनहर मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल मुकेन्द्र ने बताया कि वे पटना से अपने ससुराल खुदागंज आ रहे थे। इस दौरान इस्लामपुर से ससुराल ले जाने के लिए दो अन्य युवक बाइक लेकर पहुंचे।

 नालंदा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, एक की हालत नाजुक 2चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल पड़े।इसी बीच गश्ती पुलिस की नजर पड़ी तो सभी युवक तेज रफ्तार से भागने लगे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

 नालंदा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, एक की हालत नाजुक 3दुर्घटना में मंटू और गणेश नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेन्द्र और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अखिलेश का पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article