बेगूसराय में एक अज्ञात घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे एक अज्ञात महिला की मौत इलाज के क्रम मे हो गई है।। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है की बलिया पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई की गंभीर हालत में घायल एक महिला पड़ी हुई है सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची

पुलिस में  घायल बृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। फिलहाल यह घटना लोगो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है।

Share This Article