अग्निपीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा गांव में गुरुवार की शाम अंचल प्रशासन द्वारा अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। मामले को लेकर खोदावंदपुर अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के रिसाव होने से बाड़ा गांव में आग लग गयी थी।

अग्निपीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण 2जिस घटना में बाड़ा निवासी शम्भू दत्त झा एवं मनीष झा का घर जलकर राख हो गया, वही घर में रखा समान भी नष्ट हो गया। घटना के बाद जांच हल्का कर्मचारी के द्वारा कराया गया। जांच में पता चला कि आग लगने से दोनो घर समेत घर में रखा समान जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

अग्निपीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण 3दोनों पीड़ित परिवारो को तत्काल आपदा के अन्तर्गत सहायता राशि के रुप में 9800 रुपये का चेक एवं पोलोथिन, चादर प्रदान किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी राम देव कुमार,अंचल नाजिर पंकज कुमार सिन्हा मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article