बेगूसराय में अनियंत्रित पिकअप वाहन के गड्ढे में पलटने से एक महिला की मौत, छह महिला बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

घटना लाखों थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पिकअप वाहन  अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने के मामले मे इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृत महिला सब्जी विक्रेता का काम किया करती थी। और सब्जी लेने के लिए लक्खीसराय से दलसिंहसराय गई थी। सब्जी लेकर वापस हो रही थी तभी यह हादसा हुआ था। घटना लाखों थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप की है।

मृतक महिला की पहचान लख्खीसराय जिला के मेदिनी चौकी थाना क्षेत्र के खाबाचंद टोला वार्ड नंबर चार के रहने वाले योगेंद्र महतो की पत्नी परमेश्वरी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परमेश्वरी देवी अन्य 7 महिलाओं के साथ एक पिकअप वाहन पर सवार होकर लखीसराय से समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय सब्जी खरीदने गए थी। महिला दीपावली के अवसर पर खरीदे गए सब्जी को बेचने वाली थी। इसी क्रम  बेगूसराय जिला के लाखों थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

बेगूसराय में अनियंत्रित पिकअप वाहन के गड्ढे में पलटने से एक महिला की मौत, छह महिला बुरी तरह जख्मी 2जिससे पिकअप वाहन पर सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया। इसी क्रम मे परमेश्वरी देवी की मौत इलाज के क्रम में हो गई।दीपावली से ठीक पहले महिला की मौत से परिवार के लोगो मे मातमी सन्नाटा पसर गया है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई मे जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article