सेफ्टी टैंक पलटा चालक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर बेगूसराय ,सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी बुढ़ी गंडक बांध पर सेफ्टी टैंक वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन का चालक  गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के नुरूललाहपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद सरफराज के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलने पर पहुंचे खुदाबंदपुर थाना केए स आई सुबोध कुमार ने जख्मी को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुदाबंदपुर में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से जख्मी चालक को चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

सेफ्टी टैंक पलटा चालक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 2पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शौचालय टैंक खाली करने की क्रम में चालक द्वारा वाहन पर से संतुलन खो देने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article