दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 15 लोगों पर मामला दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 रोस्तामा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 रोस्तामा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रथम पक्ष की ओर एफआईआर दर्ज कराते हुये लगभग 7 आरोपियों पर मारपीट करने तथा सोने की चखती ले लेने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

मारपीट में दो लोगों का गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। दूसरे तरफ से दुसरे पक्ष के लोगों ने लगभग 8 नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना का कारण छोटे-छोटे बच्चों के बीच हुआ विवाद बताया गया है। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

TAGGED:
Share This Article