नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नालंदा जिले के रहने वाले की पत्नी ममता कुमारी मुखिया पद की चुनाव और हरनौत विधानसभा से लोजपा की सीट पर विधायक की लड़ चुकी है चुनाव

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-एक बार फिर से बिहार का नालंदा जिला पेपर लीक मामले को लेकर सुर्खियों में आ चुका है। दरअसल इन दिनों पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश दिख रहा है और वह सड़कों पर उतरकर लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार के द्वारा जांच के आदेश के बाद करवाई तेज हो चुकी है। पेपर लीक मामले का तार नालंदा जिले से जुड़ने के बाद इलाके में खलबली मच गई।

- Sponsored Ads-

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नालंदा जिले के रहने वाले की पत्नी ममता कुमारी मुखिया पद की चुनाव और हरनौत विधानसभा से लोजपा की सीट पर विधायक की लड़ चुकी है चुनाव 2गिरफ्तार पिता संजीव मुखिया और पुत्र डॉक्टर शिव कुमार नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत के रहने वाले है। बताते चलें कि यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी सिपाही भर्ती परीक्षा से लेकर बीएससी समेत अन्य परीक्षाओं की पेपर लीक में इन दोनों का नाम सामने आया है। इस पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पेपर लीक मामले में पिता पुत्र का नाम आने के बाद इस पंचायत और का नाम काफी बदनाम हुआ है।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नालंदा जिले के रहने वाले की पत्नी ममता कुमारी मुखिया पद की चुनाव और हरनौत विधानसभा से लोजपा की सीट पर विधायक की लड़ चुकी है चुनाव 3मुखिया के कार्यकाल के दौरान भी कई प्रकार की अनियमिता इस पंचायत में आ चुका है। वहीं इसी पंचायत के शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी संजीव मुखिया और उनके पुत्र डॉक्टर शिव का नाम पेपर लीक मामले में आ चुका है। शाहपुर गांव में ही सांसद मद से एक सड़क ढलाई निर्माण में भी काफी धांधली हुई थी उसमें भी संजीव मुखिया का नाम सामने आया था।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नालंदा जिले के रहने वाले की पत्नी ममता कुमारी मुखिया पद की चुनाव और हरनौत विधानसभा से लोजपा की सीट पर विधायक की लड़ चुकी है चुनाव 4 ग्रामीणों ने बताया कि पैसे के बल पर संजीव मुखिया ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई और अपनी पत्नी ममता कुमारी को हरनौत विधानसभा से जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव भी लड़वाया था। हालांकि इस चुनाव में उनकी पत्नी की करारी हार भी हुई थी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article