नालंदा: 5 हजार की रंगदारी नहीं देने पर युवक के सीने में मारी गोली, हुई मौत,पांच बदमाशों पर हत्या का आरोप, मुआवजे व गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

DNB Bharat Desk

खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभाबिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोभा बिगहा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव से बाहर किसी काम से जा रहा था ।

नालंदा: 5 हजार की रंगदारी नहीं देने पर युवक के सीने में मारी गोली, हुई मौत,पांच बदमाशों पर हत्या का आरोप, मुआवजे व गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया 2 इसी दौरान पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रंगदारी की मांग को लेकर युवक को निशाना बनाया गया।

नालंदा: 5 हजार की रंगदारी नहीं देने पर युवक के सीने में मारी गोली, हुई मौत,पांच बदमाशों पर हत्या का आरोप, मुआवजे व गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया 3पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजन कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बता रहे हैं, जिनके आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article