बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक व्यक्ति को पंचायत में शिकायत करना उस वक्त भारी पड़ गया था दबंगों ने राम शंकर पासवान नामक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजुपुर कटरमाला की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसे सरकार के द्वारा पर्चे के तौर पर कुछ जमीन दी गई है।

 लेकिन स्थानीय राम विनय पासवान, रामवृक्ष पासवान एवं अन्य लोगों के द्वारा पर्चे की जमीन में भी मिट्टी काट लिया जाता है और जब इसकी शिकायत उनके द्वारा पंचायत में की गई तब उस वक्त मामला सुलझा दिया गया। लेकिन जब रामशंकर पासवान बीते शाम अपने घर वापस आ रहे थे उसी वक्त आरोपियों ने उन्हें सुनसान इलाके में पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी । 

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन तब तक रामशंकर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें डंडारी पीएससी में भर्ती कराया गया जहां से रामशंकर पासवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल रामशंकर पासवान के द्वारा डंडारी थाने को उक्त घटना से अवगत कराया गया है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article