बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में युवक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में चल रहा है ईलाज

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर सोये अवस्था में एक वयक्ति की सीने में गोली उतार दी। जिसे गंभीर हालत में बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जाता हैं की अपराधी  देर रात छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए और सोये अवस्था में तीन गोली मारकर चलते बने।

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में युवक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में चल रहा है ईलाज 2

घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सन्हा पश्चिम वार्ड नंबर ग्यारह की हैं।घायल की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सन्हा पश्चिम वार्ड नंबर ग्यारह के रहने वाले सुरेश महतो के पुत्र बीकेश महतो के रूप में हुई हैं।परिजन ने बताया की बीती रात साढ़े बारह बजह के करीब कई अपराधी छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया और उनके पिता को सीने समेत तीन जगह गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस की टीम द्वारा उन्हें साहेबपुर कमाल पीएचसी में भर्ती कराया।

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में युवक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में चल रहा है ईलाज 3जहाँ से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। भगिना मोहन कुमार ने बताया की उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं। लेकिन एक मुकदमा जो न्यालय में चल रहा हैं हो सकता हैं उसी को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। फिलहाल गंभीर हालत में घायल का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा हैं। जाँच के बाद ही  घटना के कारणों का पता चल पायेगा। 

Share This Article