समस्तीपुर: पैसो के लेनदेन में दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष,लीची बगान में गाड़ी फूंकी,एक खोखा बरामद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के सरायरंजन में पैसों के लेनदेन का विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद लीची बगान तक पहुंचा, जहां मारपीट, हथियार से धमकी और चारपहिया वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की है।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बातचीत के बहाने कुंदन को घर से बुलाकर लीची बगान ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया।कुंदन का दावा है कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई। उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

समस्तीपुर: पैसो के लेनदेन में दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष,लीची बगान में गाड़ी फूंकी,एक खोखा बरामद 2फिलहाल आग किसने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

समस्तीपुर: पैसो के लेनदेन में दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष,लीची बगान में गाड़ी फूंकी,एक खोखा बरामद 3थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का प्रतीत होता है। वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article