बाबा बागेश्वर को बिहार पहुंचने से पुर्व ही सियासी गरम,विपक्षी का विरोध शुरू

DNB Bharat Desk

बाबा के समर्थक किसी भी सूरत में बाबा के कार्यक्रम को बिहार में सफल बनाने को लेकर महागठबंधन की सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। वृंदावन के कथावाचक श्यामसुंदर जी महाराज भी इन दिनों नालंदा जिले में घूम घम कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में इन दिनों बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी जोरों पर है,आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर इसी मई महीने में ही बिहार की यात्रा पर आ रहे हैं। जहां इनका दरबार लगेगा लेकिन दरबार लगने से पहले ही महागठबंधन में इस बात को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। लोग बाबा बागेश्वर का बिहार आने का विरोध कर रहे हैं नालंदा जिले में भी अब इसकी गूंज सुनाई देने लगी है।

बाबा बागेश्वर को बिहार पहुंचने से पुर्व ही सियासी गरम,विपक्षी का विरोध शुरू 2बाबा के समर्थक किसी भी सूरत में बाबा के कार्यक्रम को बिहार में सफल बनाने को लेकर महागठबंधन की सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। वृंदावन के कथावाचक श्यामसुंदर जी महाराज भी इन दिनों नालंदा जिले में घूम घम कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बिहार शरीफ के पटेलनगर में बाबा के बिहार आने के सवाल पर कथा वाचक श्याम सुंदर जी महाराज ने कहा की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने आ रहे हैं, तो उनका विरोध होना शुरू हो गया है जबकि उनके कथा में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के लोग आते हैं।

- Sponsored Ads-

बाबा बागेश्वर को बिहार पहुंचने से पुर्व ही सियासी गरम,विपक्षी का विरोध शुरू 3हिंदुस्तान में जब हिंदू राष्ट्र की मांग बाबा के द्वारा किया जा रहा है तो इसमें गलत क्या है। कथा वाचक श्यामसुंदर जी महाराज ने विरोध करने वालों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि बिहार में किसी भी सूरत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कथा तो होकर ही रहेगी। बाबा का विरोध वही लोग कर सकते हैं जो सनातन धर्म के विरोधी और या फिर सनातन धर्म में उनकी आस्था नहीं होगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article