सिमरिया गंगा धाम एक आधुनिक तरीके से विकसित होंगे और हरिद्वार के हरकी पौड़ी से भी बेहतर बनेगा – मंत्री संजय झा

DNB Bharat Desk

सिमरिया गंगा घाट पर चल रहे कल्पवास मेला का बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कल्पवास मेला पहुंचकर कल्पवासियों से की मुलाकात ।

डीएनबी भारत डेस्क

लोगों की आस्था के केंद्र माने जाने वाले सिमरिया गंगा घाट पर चले वाले कल्पवास मेला का आज बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कल्पवास मेल पहुंचकर कल्पवासियों से मुलाकात की। इस दौरान कल्पवासियों ने जल संसाधन मंत्री संजय झा को गर्मजोशी से स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

इस बार कल्पबासियों की सुख सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है।जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से कल्पवासी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि पिछले बार कल्पवास मेला में कल्पवासीयों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए सिमरिया गंगा धाम को बेहतर रूप से विकसित करने का काम किया और साथ ही साथ जहां कल्पवास मेला लगता है।

उसे जगह बेहतर से बेहतर सुविधा देने का बिहार सरकार के द्वारा काम किया गया है। मंत्री संजय झा ने यह भी बताया कि आने वाला समय में सिमरिया गंगा धाम एक आधुनिक तरीके से विकसित होंगे और हरिद्वार के हरकी पौड़ी से भी बेहतर बनेगा सिमरिया धाम। आपको बताते चले की 18 अक्टूबर से 27 नवंबर तक कल्पवास मेला सिमरिया धाम में आयोजित की गई है।

हालांकि कुंभ स्नान के संबंध में पूछे जाने पर संजय झा ने बात को टाल दिया और कहा साधु संतों का के सानिध्य संपन्न से किया जाता है। बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया में राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article