बेगूसराय में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’: वंदे मातरम के 110 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम ने निकाली भव्य रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त के पूर्व हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मेयर, उप मेयर,पूर्व मेयर,वार्ड पार्षद,निगम के अधिकारी, कर्मी सहित हाजरो की संख्या मे लोग हाथो मे तिरंगा लेकर सड़को पर निकले। हर हर महादेव चौक से नगर निगम तक निकाली गई तिरंगा यात्रा शहर के बिभिन्य हिस्सों मे घुमा।

- Sponsored Ads-

इस दौरान बंदे मातरम्, भारत माता की जय सहित देश भक्ति गानों से शहर देश भक्ति के रंग मे रंगा नजर आया। हजारों हाथो मे तिरंगा के साथ बंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों ने ना सिर्फ पुरे शहर को भक्ति के रंग मे रंग दिया बल्कि यह लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी नें कहा की बंदे मातरम के 110 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष मे पुरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

बेगूसराय में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’: वंदे मातरम के 110 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम ने निकाली भव्य रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर 2जनमानस मे प्रचार प्रसार और तिरंगा की भावना से जोड़ने और जनमानस को जागरूक करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।। इसी कड़ी मे इसके हर हर महादेव चौक से नगर निगम तक यह यात्रा निकाली गई। जिसमें महापौर, उप महापौर पार्षद, सहित अन्य कर्मी शामिल हुए।आगे भी इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिससे इस भावना का प्रचार प्रसार होता रहे।

Share This Article