भगवानपुर में खरीफ महाभियान सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को शारदीय( खरीफ) महाभियान सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रखंड प्रमुख,राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष गण,पंचायत के प्रतिनिधिगण एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शाश्वत कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक राजू कुमार ,कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार सहित प्रगतिशील किसान उपस्थिति हुए।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में खरीफ महाभियान सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 2कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में मोटे अनाज की खेती कर ज्यादा मुनाफा कमाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मोटे अनाज की खेती जैसे मक्का, कोदो, बाजरा, सावां आदि की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस खेती में कम पानी और कम उर्वरक की जरूरत होती है जिससे लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है।कृषि समन्वयक के द्वारा बीज वितरण कार्यक्रम को विस्तृत करते हुए किसानों को जैविक खेती के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से जमीन का उपजाऊ शक्ति बनी रहती है और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। मौके पर मौजूद किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करने की बात कही।

भगवानपुर में खरीफ महाभियान सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 3कार्यक्रम का संचालन शाश्वत कुमार ने किया गया एवं जैविक खेती ,प्राकृतिक अनुकूल खेती ,ड्रोन से छिड़काव सहित आत्मा योजना के बारे में बताते हुए कृषक परिभ्रमण एवं प्रशिक्षण के बारे में बताया गया,सहायक तकनीकी प्रबंधक राजू कुमार के द्वारा विस्तारपूर्वक किसानों को विभागीय योजनाओं में तकनीकी सहायता की जानकारी से अवगत कराया गया ,मौके पर कृषि विभाग की ओर से बीज एवं अन्य विभागीय उपादान का वितरण भी किया गया। किसानों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अपने खेतों में लागू करने की बात कही। उद्यान विभाग ,पशुपालन विभाग,मत्स्य विभाग के पदाधिकारी भी अपनी सभी चल रहे योजना के बारे में अवगत करवाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article