बेगूसराय: निजी स्कूलों पर सेमिनार में सियासी तकरार, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बोले विधायक तो मंच छोड़कर निकले गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मे निजी विद्यालय की भूमिका बिषय पर एक समिनार का आयोजन किया गया। काँकाल स्थित आर्ट गैलरी मे आयोजित इस कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, नगर बिधायक कुंदन कुमार,तेघरा बिधायक रजनीश कुमार, मटिहानी बिधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, मटिहानी के पूर्व बिधायक राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग। मौजूद थे। 

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की शुरुआत  दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान जहाँ मेघावी बच्चों को सम्मानित करने का काम किया गया वही इस मौके पर प्राइवेट और निजी स्कूलों के भूमिका पर चर्चा हुई। खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निजी स्कूलों की जमकर तारीफ की। वही इशारे इशारे मे सरकारी स्कूलों के अकाउंटबिलिटी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया।

बेगूसराय: निजी स्कूलों पर सेमिनार में सियासी तकरार, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बोले विधायक तो मंच छोड़कर निकले गिरिराज सिंह 2 इस दौरान निजी स्कूल की भूमिका पर अन्य वक्तावो ने भी अपनी अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम मे एक दौर ऐसा भी आया जब केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज के सामने मटिहानी के बिधायक वोगो सिंह  ने अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की समस्या और हालत पर अपनी बात रखी तो सांसद उठ कर चले गए । इसपर बोगो सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी हैँ। उन्होने कहा की गिरिराज सिंह हमारे क्षेत्र के सांसद हैँ हम उनके सामने अपने क्षेत्र की समस्या को रख रहे थे।

बोगो सिंह ने कहा की वो उदाहरण के तौर पर अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की समस्या से अबगत कराया। बोगो सिंह ने कहा की निजी विद्यालय की बदौलत ही बेगूसराय और बिहार के बच्चे देश और दुनियां मे अपना नाम कमा रहे हैँ। इसके लिए वो कई सरकारी स्कूलो का नाम गिनाया। बोगो सिंह ने आरोप लगाया की इस पर सांसद  उठ कर चले गए । उनके जाने का उनहे कोई परवाह नहीं हैँ ये बेगूसराय की जन अदालत हैँ यहाँ समय आने पर ऐसे फैसले होते रहते हैँ।

 बोगो सिंह ने कहा की बेगूसराय की जन समस्या पर जब लोग उन्हें बुलाएंगे तो जायेंगे। उस मंच से वो आईना दिखाएंगे ही। इसमे किसी को अपना चेहरा कूरूप लगता हैँ तो वो जाने अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाएंगे। इसके लिए कोई मंच छोड़ कर चले जाये उससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैँ। बोगो सिंह ने कहा की समाज से शिक्षक की भूमिका a to z की हैँ। वही इस सृष्टि मे डॉक्टर, इंजीनियर डीएम सांसद बिधायक को बनाने का काम करते हैँ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article