पदाधिकारियों की टीम ने बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया प्रारंभ,मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को ले जन समस्या का कर रहे हैं संग्रह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय में आगामी 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर पदाधिकारियों की टीम ने बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव टोलों व मोहल्लों का भ्रमण प्रारंभ कर आम लोगो की समस्या सुनने में जुट गए है ताकि लोग समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कोई समस्या न रख दे ।पदाधिकारियों की टीम ने बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया प्रारंभ,मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को ले जन समस्या का कर रहे हैं संग्रह 2

- Sponsored Ads-

जिसको लेकर पदाधिकारियों की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव टोलों व मोहल्लों में जाकर पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत आम लोगों से मिलकर क्षेत्र के लोगों की जन समस्या का संग्रह कर रहे हैं । वही पदाधिकारियों द्वारा सभी पंचायतों में शिविर लगाकर जन समस्या व सरकार द्वारा दिए जा रहे सरकारी सुविधा से वंचित लोगों को सरकारी सुविधा की सूची में नाम दर्ज करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। साथ ही पदाधिकारियों से मिलकर क्षेत्र की जन समस्या का समाधान किया जा सके। गुरुवार को रानी दो पंचायत के मध्य विद्यालय बेगमसराय में शिविर लगाकर आम लोगो की समस्या,प्रधानमंत्री आवास,कन्या विवाह योजना, राशन कार्ड, वृद्धा अवस्था पेंशन,कबीर अंत्येष्ठी आदि समस्याओं का निष्पादन के लिए आवेदन जमा लिया गया।पदाधिकारियों की टीम ने बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया प्रारंभ,मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को ले जन समस्या का कर रहे हैं संग्रह 3

शिविर के दौरान बखरी अनुमंडल के डीसीएलआर किशन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के जन समस्या संग्रह करने को लेकर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है । प्रत्येक तीन पंचायत पर एक पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है । सभी पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र की जन समस्या का संग्रह किया जा रहा है । ताकि जन समस्या से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा ।शिविर में मौके पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार,पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article