नालंदा में एशिया कप हॉकी का खुमार, बिहारशरीफ पहुँची ट्रॉफी, राजगीर में होने वाले एशिया कप से पहले ‘गौरव यात्रा’ में दिखा उत्साह

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खुमार चढ़ने लगा है। आगामी 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होने वाले हीरो मेंस एशिया कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफी बिहारशरीफ शहर के बड़ी पहाड़ी स्थित फिटनेस पार्क में पहुंची। 

‘गौरव यात्रा’ के रूप में आयोजित इस समारोह में जिलेभर से लोग जुटे और खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया।सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि इस एशिया कप आयोजन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। उन्होंने कहा “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि नालंदा जैसे ऐतिहासिक स्थल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो रहा है।

 नालंदा में एशिया कप हॉकी का खुमार, बिहारशरीफ पहुँची ट्रॉफी, राजगीर में होने वाले एशिया कप से पहले ‘गौरव यात्रा’ में दिखा उत्साह 2मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने नालंदा में जो कर दिखाया है, वैसा करने का मौका किसी और को नहीं मिलेगा”उन्होंने आगे कहा कि अब ट्रॉफी राजगीर जाएगी और जो टीम विजेता बनेगी, वही इसे अपने साथ ले जाएगी।इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि आज का दिन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।

 नालंदा में एशिया कप हॉकी का खुमार, बिहारशरीफ पहुँची ट्रॉफी, राजगीर में होने वाले एशिया कप से पहले ‘गौरव यात्रा’ में दिखा उत्साह 3उन्होंने कहा “जिस बिहार को कभी पिछड़ा राज्य कहा जाता था, आज वही बिहार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यहां सिर्फ देश के नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी खेलने आ रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है।

Share This Article