बीहट के कलाकारों ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बाल रंग मंच ने नाट्य में लाया प्रथम स्थान

DNB Bharat Desk

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बेगूसराय ज़िले से बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी, मल्हीपुर , बीहट के कलाकारों ने नाटक प्रतियोगिता में लाए प्रथम स्थान। लक्खिसराय ज़िला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पूरे बिहार से 30 ज़िले से आए नाटकों में बेगूसराय को मिला नाटक विधा में प्रथम स्थान। श्याम कुमार सहनी द्वारा लिखित नाटक – अमर शहीद शहीद जुब्बा भाई, जिसका निर्देशन- कुणाल कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

नाटक में अभिनय करने वालों में साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजेश कुमार, आकाश कुमार, ऋषि कुमार, रोहित कुमार, वीजेंद्र कुमार, ऋषि कुमार नाटक कर प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल का दिल जीतने का काम किया।बाल रंगमंच के निदेशक व नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद ने कलाकारों को माला पहनाकर स्वागत किया।

बीहट के कलाकारों ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बाल रंग मंच ने नाट्य में लाया प्रथम स्थान 2 ज़िले के कई वरिष्ठ रंग निर्देशकों अवधेश सिंह, अरविंद सिन्हा,प्रवीण कुमार गुंजन, अमित रौशन, सीताराम ,कुंदन कुमार, गणेश गौरव ,हरीश हरिऔध आदि रंगकर्मियों ने कलाकारों को सोसल मिडिया और फ़ोन के माध्यम से बधाई दी। कहा की पूर्व बिहार में बेगूसराय का नाम रौशन किया है। ज़िले के कलाकारों ने।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article