वीरपुर में खेले जा रहे अंतर जिला स्तरीय किकेट मैच में अशोका क्रिकेट एलेवेन ने बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से किया पराजित

DNB Bharat Desk

 

अंतर जिलास्तरीय सौरभ आनंद स्मृति ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया जा रहा है आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के बीपीएस प्लस टू विद्यालय परिसर में खेले जा रहे अंतर जिलास्तरीय सौरभ आनंद स्मृति ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे क्वार्टर फाइनल मैच अशोका क्रिकेट एलेवेन बनाम बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी के बिच 20 ओभर का मैच खेला गया।

- Sponsored Ads-

पहले टाॅस जितकर अशोका क्रिकेट एलेवेन ने निर्धारित 20 ओभर में मुरारी के शानदार 101 रण की मदद से 235 रण 7 विकेट खोकर बनाया। जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी ने 19 वें ओभर में 194 वें रण बनाकर आॅल आउट हो गई।इस संबंध में खेल आयोजन समिति के द्वारा के द्वारा बताया गया कि अशोका क्रिकेट एलेवेन के मुरारी कुमार को आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

वीरपुर में खेले जा रहे अंतर जिला स्तरीय किकेट मैच में अशोका क्रिकेट एलेवेन ने बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से किया पराजित 2वीरपुर की ओर से खेल रहे अमित राधे को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया है। खेल के दौरान मैच का अम्पायरिंग मनोज कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद वीरपुर पूर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार,हिरा झा,सोनु,अमन सत्यम, उज्जवल, कुंदन समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article