राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय बना उपविजेता, बीहट में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

सोमवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के खेल मैदान में बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी द्वारा बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम को बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता होने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि विगत तीन -चार जनवरी को सीवान के जीरादेई में आयोजित  51 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम उपविजेता का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में बक्सर की टीम से मात्र छह अंक से पराजित हो गया। इसके साथ ही बेगूसराय की टीम उपविजेता कप जीता।इस प्रतियोगिता में उपविजेता बनने पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह राजू, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, पियूष कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, अरुण प्रकाश, राहुल कुमार सहित अन्य ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय बना उपविजेता, बीहट में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत 2बेगूसराय जिला कबड्डी संघ चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि सीवान के जीरादेई में बक्सर की टीम ने कड़े मुकाबले में बेगूसराय को छह अंक से पराजित किया। इस अवसर पर बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ी रवि कुमार,आदर्श कुमार,सौरभ कुमार, अभिनव कुमार, हर्षराज, शानू कुमार, कृष, विक्की, रुपेश, शुभम, गोलू, आरुष,सोनू, आर्यन कुमार मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article