समस्तीपुर: 23वीं जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भव्य आगाज, डीएम और एसडीएम ने किया दीप प्रज्वलित

DNB Bharat Desk

 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, खेल विभाग के अन्य अधिकारीगण, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और खेल भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

समस्तीपुर: 23वीं जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भव्य आगाज, डीएम और एसडीएम ने किया दीप प्रज्वलित 2मारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने कहा कि खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। यह न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी, समर्पण एवं खेल भावना के साथ भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और इससे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में सकारात्मक योगदान मिलता है।

समस्तीपुर: 23वीं जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भव्य आगाज, डीएम और एसडीएम ने किया दीप प्रज्वलित 3पूरे आयोजन का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article