बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गांछी के पास की है। मृतक युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले प्रवीण झा का पुत्र जितेंद्र कुमार झा के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि जितेंद्र कुमार झा छोटा-मोटा दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2 उन्होंने बताया कि दुकान बंद कर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर नयागांव जा रहा था। तभी वहां पानगांछी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। 

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3मौके मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय का सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि जिस तरीके से लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। इससे जाहिर हो रहा है कि बेफिक्र होकर वहां लोग चला रहे हैं जिससे दुर्घटना से मौत की खबर लगातार सामने आ रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article