बेगूसराय – मुंगेर पुल पर ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, केबिन में घंटों फंसे रहे दोनों ड्राइवर, तड़प-तड़प कर गई जान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में दो ट्रक के भीषण आमने-सामने में टक्कर में दोनों ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों ट्रक चालक ट्रक में ही घंटे तक फंसे रह गया। जिसके कारण दोनों ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दो ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में ट्रक चालक दोनों ट्रक में फंसे हुए हैं और लोग काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रक चालक को बाहर निकला तब तक में दोनों ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। आपको बताते चले बेगूसराय के मुंगेर को जोड़ने वाले श्री कृष्णा सेतु पर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल की ओर से आने वाले ट्रक पर अनाज लदा था। वहीं मुंगर की तरफ से आने वाले ट्रक पर बालू लदा था। तभी दोनों ट्रक आमने-सामने भीषण टक्कर हो गया।

बेगूसराय - मुंगेर पुल पर ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, केबिन में घंटों फंसे रहे दोनों ड्राइवर, तड़प-तड़प कर गई जान 2हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक दोनों ट्रक चालक की पहचान मुंगेर के गंगटा मोड़ के रहने वाले सोनू मंडल का पुत्र सुकेश कुमार एवं दूसरा ट्रक चालक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय गिरधारी महतो का पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण दोनों ट्रक मुंगेर पुल से गुजर रहे थे। तभी यह बड़ा हादसा हुआ है। और बालू लेकर आ रहे सुकेश की शव ट्रक में करीब 5 फीट तक अंदर धंस गई। दूसरे ट्रक के ड्राइवर भी शव ट्रक के अंदर फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों की शवों को निकाला गया है।

बेगूसराय - मुंगेर पुल पर ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, केबिन में घंटों फंसे रहे दोनों ड्राइवर, तड़प-तड़प कर गई जान 3इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सुकेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। कल उसने फोन पर कहा था कि जमुई से बालू लेकर सुपौल जा रहे हैं। आज सुबह सूचना मिली कि हादसे में उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल की स्थिति देखकर लगता है कि सुकेश ने बचने के लिए अपना ट्रक साइड किया था, लेकिन सामने वाले ट्रक ने रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी। वही इस दौरान साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने कहा कि मुंगेर पुल पर रात करीब 2 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालकों की मौत हुई है। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Share This Article