बछवाड़ा के चमथा दियारे में मवेशी का चारा लाने के दौरान बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत में सोमवार की सुबह विद्युत करंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की वार्ड संख्या 8 निवासी उमाज्ञशंकर राय का 29 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मृतक युवक किसान परिवार से था, सुबह अपने खेत मवेशी का चारा लाने के लिए गया था. उसी दौरान खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्टेक तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था, मवेशी का चारा विद्युत स्टेक के सम्पर्क में आ गया. विद्युत के सम्पर्क में आते ही विद्युत तार में जोड़ों की आवाजें हुई,

- Sponsored Ads-

आस पास खेत में काम करने लोग जब तक दौड़कर आए तब तक उक्त युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगे ने घटना की सूचना परिजनों को दिया. सुचना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उक्त युवक को ईलाज के लिए अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टर ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दिया,सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया.

बछवाड़ा के चमथा दियारे में मवेशी का चारा लाने के दौरान बिजली का करंट लगने से युवक की मौत 2मौत की सूचना मिलते ही महागंठबंधन कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, सीपीआई के अंचल मंत्री भुषण सिंह,पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि शिवू राउत,शिवनाथ राय,हरिहर राय,सुनील राय,संतोष राय ने परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया. उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे पुत्र छोड़ गये है.वही बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article