समस्तीपुर: जमीनी विवाद में राजीव ठाकुर ने लगाई अपने ही घर में आग, कई अन्य घर भी जले; दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-6 में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव के अवध ठाकुर और राजू ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपित राजीव ठाकुर अब भी फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता सुनैना कुमारी, जो अर्जुन की पत्नी हैं, ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि जमीनी विवाद को लेकर जगदीश ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर ने अतिज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव कर अपने ही घर में आग लगा दी। आग तेजी से फैलने के कारण उनका पूरा घर जलकर खाक हो गया और घर का सारा सामान नष्ट हो गया।

बसमस्तीपुर: जमीनी विवाद में राजीव ठाकुर ने लगाई अपने ही घर में आग, कई अन्य घर भी जले; दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 2ताया गया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह राजीव ठाकुर के पूर्वजों द्वारा पहले ही बेची जा चुकी है, बावजूद इसके वह उस पर कब्जा जमाए हुए है। आरोप है कि दूसरे पक्ष को फंसाने की नीयत से राजीव ने अपनी झोपड़ी से सामान हटाकर उसमें आग लगा दी, जिससे आसपास के कई घरों में आग फैल गई।

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में राजीव ठाकुर ने लगाई अपने ही घर में आग, कई अन्य घर भी जले; दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 3इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article