आम बगीचा का रखवाली करने वाला अधेड़ व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउरी बांध के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मंझौल थानाक्षेत्र अंतर्गत शिउरी बांध के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिशो ठाकुर के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि सिउरी स्थित बांध के समीप आम के बगीचा का रखवाली कर रहे थे।

उसी बगीचे में डेरा बनाकर सोए हुए थे तभी अज्ञात अपराधी ने अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था अधेड़ किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे परिजन ने आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार, बूढ़ी गंडक नदी बांध के पास डेरा पर आम के बगीचे में बीसो ठाकुर सोए हुए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। मंझौल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद बताया कि अधेड़ व्यक्ति आम के बगीचे में रखवाली कर रहा था। सोए अवस्था में ही बिशो ठाकुर को गोली मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article