बेगूसराय में बच्चो के विवाद में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीट कर की हत्या, महिला के पुत्र को भी चाकू मार कर किया घायल

DNB Bharat Desk

घटना फुलबरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है। मृतिका की पहचान बारो निवासी शाहीन परवीन के रूप में की गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए जहां एक महिला के पीट पीट कर हत्या कर दी वहीं महिला के पुत्र को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना फुलबरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है । मृतिका की पहचान बारो निवासी शाहीन परवीन के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में बच्चो के विवाद में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीट कर की हत्या, महिला के पुत्र को भी चाकू मार कर किया घायल 2परिजनों ने बताया कि वह लोग एक दावत में शरीक होने के लिए बारो गए थे वहीं पर शाहीन परवीन का पुत्र शौच करने के लिए बाहर निकाला और इसी से आक्रोशित होकर इम्तियाज नामक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पहले शाहीन परवीन के पुत्र पर हमला कर दिया और जब साहीन प्रवीण उसे बचाने के लिए पहुंची तो लोहे के सरिया एवं लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी ।

बेगूसराय में बच्चो के विवाद में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीट कर की हत्या, महिला के पुत्र को भी चाकू मार कर किया घायल 3बाद में लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और शाहीन परवीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों ने फूलवरिया थाने को घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article