बेगूसराय में शराब बंदी की खोल रही पोल, शराबी ने शराब पीकर खुलेआम मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में भले ही शराबबंदी हो लेकिन आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आ जाते हैं जो शराबबंदी के दावों एवं कानून पर सवाल उठाने के लिए काफी है और तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि बेगूसराय में खुलेआम शराब बिक भी रही है और इसका लोग सेवन भी कर रहे हैं। चाहे भले ही पुलिस लाख दावे कर ले लेकिन शराबियों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा।

बेगूसराय में शराब बंदी की खोल रही पोल, शराबी ने शराब पीकर खुलेआम मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार 2ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां रतनपुर थाने की पुलिस ने रतनपुर निवासी संजीव कुमार नामक एक व्यक्ति को शराब के नशे में हिरासत में लिया और जब उसे मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो संजीव कुमार के द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया गया। इस दौरान संजीव कुमार लगातार बिहार सरकार को गाली देता रहा और स्पष्ट शब्दों में बोलता रहा कि बेगूसराय में धड़ल्ले से चौक चौराहों पर शराब मिल रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शराब बंदी की खोल रही पोल, शराबी ने शराब पीकर खुलेआम मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार 3शराबी ने यहां तक दावा किया कि अभी अगर कहा जाए तो वह अभी शराब लाकर दे सकता है जिसकी कीमत ढाई सौ से लेकर 1000 तक होती है। फिलहाल जो भी हो लेकिन इस शराब बंदी वाले बिहार में लगातार आ रही ऐसी तस्वीरें कहीं न कहीं शराब बंदी कानून को कटघरे में खड़े कर रही है एवं स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाने के लिए काफी है ।

बेगूसराय संबाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article