नालंदा में सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा भांजी को कुचल दिया। इस घटना में मामा भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य बच्चे बाल-बाल बच गया।

नालंदा में सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत 2मामला अस्थावा थाना क्षेत्र की शेरपुर गांव की पास का है। मृतक का पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी उमेश मालाकार के 17 वर्षीय पुत्र पोषण मालाकार एवं भूषण मालाकार का 6 वर्षीय भांजी बिहारशरीफ के खंदक पर निवासी माही कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत 3वही भांजा मनीष कुमार इस घटना में बाल बाल बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मामा के साथ भांजा और भांजी ननिहाल जा रहे थे तभी शेरपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया।

नालंदा में सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत 4दरअसल भांजा और भांजी दोनों ननिहाल में ही रहके पढ़ाई करते थे आधार कार्ड बनवाने को लेकर घर आया हुआ था जहां आज ननिहाल जाने के क्रम में यह घटना घटी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article