बेगूसराय में कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर, ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां कार और ऑटो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल साधु संत को इलाज के लिए छौड़ाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

बेगूसराय में कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर, ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती 2हालांकि  घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के इजराहा मोर के समीप की है। बताया जा रहा है कि सभी साधु संत रोसरा से ऑटो पर सवार होकर भंडारे के लिए नारायण पीपर गांव जा रहे थे। कभी तेज रफ्तार कर ने ऑटो में जबरदस्त भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर, ऑटो पर सवार 11 साधु संत गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती 3घायल अवस्था में सभी को  इलाज के लिए छौड़ाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article