बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या नौ निवासी राम बच्चन यादव के 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई ।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित लकड़ी मील के समीप एनएच 28 पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया ।

- Sponsored Ads-

जहां इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या नौ निवासी राम बच्चन यादव के 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई । वही घायल की पहचान मृतक महिला की 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी व तीन वर्षीय पुत्र शुभम कुमार व रामखुशी यादव की 6 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने दो छोटे बच्चे व् एक बगल के बच्चे को साथ लेकर रानी चौक पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल 2सब्ज़ी खरीदने के उपरांत एनएच 28 के रास्ते अपने घर पैदल वापस जा रही थी। तभी रानी गांव स्थित लकड़ी मील के समीप बछवाड़ा से तेघड़ा की तरफ तेज गति से जा रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उक्त महिला व् उनके साथ तीन किशोरी बच्चे समेत चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय में इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। जबकि घायल सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। मृत महिला का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल 3परिजनों के चित्कार से मौजूद लोगों का दिल दहल गया व आंखें नम हो गई । मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने रानी गांव स्थित एनएच 28  शव को रखकर सड़क जाम कर दिया । सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस तत्क्षण घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीण व् परिजनों को समझा बूझकर करीब एक घंटे के बाद सड़क जाम को समाप्त कराया व सड़कों पर वाहनों का आवागमन को प्रारंभ किया ।

वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है । मौत की खबर सुनकर पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी कार्यकर्ता मृतक के आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया व ढांढस बंधाया । बताते कि मृतक महिला अपने पीछे तीन मासूम बच्चे एक लड़का व दो लड़की छोड़ गई है । मृतक महिला का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article