बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदुर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी दिनेश पासवान के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि दिनेश पासवान आज अपनी बाइक पर सवार होकर मंजन बेचने के लिए जा रहा था उसी क्रम में समस्तीपुर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई ।

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदुर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2तत्पश्चात परिजनों ने शव की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article