मामा की शादी में शिरकत करने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक अन्य घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के छबिलापुरा थाना क्षेत्र इलाके के डोंगी मोड़ के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक रविकांत कुमार के रिश्तेदार ने बताया कि युवक के मामा की शादी थी और वह इस शादी में शिरकत करने को लेकर सीमा गांव से अकुड़ी बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही डोंगी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार रविकांत कुमार और उसके अन्य युवक को कुचल दिया।

- Sponsored Ads-

रविकांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए पावापुरी में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घटना के बाद रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article