बछवाड़ा के एनएच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,रानी गांव के समीप घटी हादसा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 3 पंचायत के रानी गांव स्थित एनएच 28 पर मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा डीह गांव वार्ड संख्या 1 निवासी नृपेंद्र कुमार सिंह का 44 वर्षीय पुत्र फिरोज कुमार के रूप में की गई है । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने बाइक पर सवार होकर तेघड़ा से बछवाड़ा की तरफ जा रहा था। रानी गांव के समीप एन एच 28 पर बछवाड़ा से तेघड़ा की ओर तीव्र गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रेक्टर ने ठोकर मार दिया।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,रानी गांव के समीप घटी हादसा 2तेज ठोकर रहने के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। थाना पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजन को दूरभाष के माध्यम से दी गई।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,रानी गांव के समीप घटी हादसा 3घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया ने बताया मृतक दो भाई में छोटा भाई था।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article