जगदर स्थित बलान नदी से मिले शव मामले में वीरपुर थाना में यूडी केस दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना के जगदर स्थित बलान नदी से शुक्रवार की देर संध्या बरामद शव के मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

मृत युवक बड़हारा वार्ड संख्या 7 निवासी 28 वर्षीय सुबोध कुमार की पत्नी रंजन देवी ने थाना में आवेदन देते हुये बताया है कि गत 4 अप्रैल को मेरा पति घर से यह कहकर निकले थे कि मैं परदेश कमाने के लिए जा रहा हूं।

- Sponsored Ads-

उसके बाद 7 अप्रैल की रात्रि मालूम हुआ कि मेरे पति का शव जगदर घाट के पास बलान नदी में मिला है। पीड़िता ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे पति की मृत्यु बलान नदी में डूबने से हुई है। इस घटना में कहीं से भी किसी भी व्यक्ति का दोष नहीं है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article