हिमांशु कुमार के द्वारा साइंस विषय में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी छात्र के घर पहुंचकर किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद हरनौत प्रखण्ड के बराह गांव में साइंस विषय से हिमांशु कुमार ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चंडी प्रखंड के भगवानपुर गांव के सौरभ कुमार ने आर्ट्स विषय में पूरे सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त किया।हिमांशु कुमार के द्वारा साइंस विषय में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी छात्र के घर पहुंचकर किया सम्मानित 2

- Sponsored Ads-

होनहार छात्रों की सफलता की सूचना पाकर नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद हरनौत प्रखंड के बराह गांव के हिमांशु कुमार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने हिमांशु कुमार को सम्मानित किया और उसे मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने कहा कि हिमांशु कुमार और सौरभ कुमार की सफलता से जहां पूरा बिहार अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है वही यहां के ग्रामीण भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दोनों छात्रों ने जिले और राज्य के लिए बहुत ही बढ़िया काम किया है।हिमांशु कुमार के द्वारा साइंस विषय में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी छात्र के घर पहुंचकर किया सम्मानित 3

उन्होंने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि हिमांशु कुमार और सौरभ कुमार के आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत दोनों छात्रों को चार चार लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article