विद्यालय में कम्पूटर लैब का उद्घाटन बछवाड़ा विधायक ने फीता काटकर किया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड़ के फतेहा पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल फतेहा में बुधवार को स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कम्पूटर लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया। बताते चले कि सरकार के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को कम्पूटर की शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सके। इसके लिए आईसीटी प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न हाई स्कूल में ईडिक कम्पनी के द्वारा कम्पूटर लगाया गया है।विद्यालय में कम्पूटर लैब का उद्घाटन बछवाड़ा विधायक ने फीता काटकर किया 2 उदघाटन के दौरान स्थानीय विधायाक ने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में कम्पूटर की स्थापना होने से छात्रो को पढ़ाई के साथ-साथ कम्पूटर की भी शिक्षा प्राप्त करेगें। उन्होने बताया कि सरकारी विद्यालय में गरीब परिवार के बच्चे पढ़ने जाते है। उन्हे अच्छी शिक्षा मिले यह सरकार का उदेश्य है। वही कम्पूटर शिक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि आईसीटी प्रोजेक्ट के माध्यम से ईडिक कंपनी के द्वारा बेगूसराय में कुल 67 स्कूलों में कम्पूटर लगाया गया है। बछवाड़ा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दादुपुर,उत्क्रमित उच्च विद्यालय फतेहा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमथा चक्की कम्पूटर लैब की स्थापना कर पढ़ाई शुरु किया गया। विद्यालय में कम्पूटर लैब का उद्घाटन बछवाड़ा विधायक ने फीता काटकर किया 3मौके पर प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी,कम्पूटर शिक्षक बितेश कुमार,लता कुमारी,शहनवाज अंसारी, शिक्षक अमजद हुसैन,आलोक कुमार,लोकेश कुमार,सिधांत कुमार,संजय कुमार,जफर मोहम्मद,चंद्रविंदु कुमार,शिक्षिका निखहत प्रवीण,पिंकी कुमारी,पुष्पा कुमारी,कुमारी रूपम,बबीता कुमारी,मीनाक्षी कुमारी,रेखा कुमारी,हीरा कुमारी,सनम कुमारी समेत विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article