डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर “सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघरा” ने अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विद्यालय ने लगातार कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी जिले में सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

विद्यालय के छात्र रमण कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 115 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
साइंस एवं कॉमर्स दोनों संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में साहिल कुमार चौधरी (94.5%), अभिजीत अमन (94%), आलोक नाथ (93%), हर्ष कश्यप (93%), शिवम (90%) तथा देव ऋषि (90%) शामिल रहे।
विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया। वहीं संत पॉल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव रामबली सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय की प्रेसिडेंट श्रीमती लक्ष्मी कुमारी ने विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य ऐसे होनहार विद्यार्थियों के हाथों में सुरक्षित है। प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सामूहिक मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।
इस अवसर पर राम कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, एम. रामचंद्रन, अविनाश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, मो. खालिद , संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, शिवशंकर मिश्रा, संजीत कुमार, रामपुनित राय सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
डीएनबी भारत डेस्क