डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड क्षेत्र के पर्रा आदर्श विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मण्डे मेगा क्यूज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से लेकर बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

जिसमें उ0म0वि0 पर्रा के अंकुश कुमार,प्रा0वि0 बरहारा नवीन के सुरभी रानी, प्राथमिक विद्यालय जगदर मसहरी के दिव्यांशी भारती प्राथमिक विद्यालय बरहारा लंका टोल के रुपाली कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बरहारा नवीन के अंश राज,उ0मा0 विधालय फजीलपुर के बाल वीर कुमार, उ0म0वि0 बरहारा के चंदन कुमार, उ0म0वि0 फजीलपुर के युवराज कुमार, उ0म0वि0 जगदर के प्रियांशु कुमार, उ0म0वि0 जगदर के किशोर ईगखरहमी वर्ग में कुमार,कला में मा0वि0 डीह पर के नवीन कुमार, विज्ञान में उ0मा0 विधालय खरमौली के खुशबू कुमारी, बारहवीं वर्ग कला में उ0मा0 विधालय डीह पर के ज्योति कुमारी, विज्ञान में उ0मा0 विधालय खरमौली के रिचा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिसे मौके पर मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर एच एम मनोज कुमार झा, सर्वे झा, हेमंत कुमार, प्रभाकर गौतम,सौरभ तिवारी, रितेश कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ती पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
मौके पर मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को और आगे बढ़ने और तन्मयता से पढ़ाई करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट